मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से मिला 5 लाख का आर्थिक सम्बल 

उदयपुर। माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत ब्लाक राशमी के लालपुरा गांव के मोहन लाल भील की मृत्यु खेत में कृषि कार्य करने के दौरान करंट से दस जनवरी 2023 को हो गई थी, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार गन्ना ने बताया कि, यह सूचना मिलते ही क्षेत्र में लगे राज़ीव गांधी युवा मित्र अंकित कुमार सिंघवी ने तत्परता दिखाते हुए ब्लाक सांख्यिकी अधिकारी पंचायत समिति राशमी विनोद कुमार गन्ना ने प्राथी का आवेदन ई मित्र पर करवाया मात्र 9 दिन में राजस्थान सरकार के द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रार्थी की पत्नी प्रेम देवी भील को 5 लाख की सहायता राशि के दस्तावेज जन अभाव अभियोग के सदस्य डा. ललित बोरीवाल व उपखंड अधिकारी नीता वसीटा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रोशन लाल जाट, सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिनेश खटीक, नगर अध्यक्ष बालूराम शर्मा, सत्यनारायण गेलड़ा, गाँधी दर्शन समिति सदस्य आशीष जोशी, एडवोकेट मुकेश गिरी गोस्वामी जगदीश पराशर के द्वारा प्रार्थी कि पत्नी प्रेम देवी भील को सौपे गये इस मौके पर राजीव गांधी युवा मित्र अंकित कुमार सिंघवी, रतन लाल ,ब्लाक सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार गन्ना व   सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सोलंकी,आदि उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!