कलक्टर के प्रयासों से आदिवासी अंचल में बट रही खुशियां

मेवाड़ों का मठ पहुंचा गतिमान प्रशासन’
शिविर में ग्रामीणों को मिला कई योजनाओं का लाभ, हाथों-हाथ तैयार कराए दस्तावेज
उदयपुर, 24 फरवरी। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर जिले के दूरस्थ जनजाति बहुल अंचल कोटड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए जारी ‘मिशन कोटड़ा’ अंतर्गत राजकीय योजनाओं से अंतिम वंचितों को शत-प्रतिशत जोड़ने व लाभ प्रदान करने के लिए पंचायत समिति कोटड़ा में गतिमान प्रशासन शिविरों में खुशियां बट रही है। शुक्रवार को कोटड़ा के मेवाड़ों के मठ में आयोजित शिविर में आये ग्रामीणों को विभिन्न राजकीय योजनाआंें का लाभ प्रदान किया गया तथा पात्र लाभार्थियों के आवश्यक दस्तावेज तैयार कर उन्हें राहत प्रदान की गई।
कोटड़ा के विकास अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि इस शिविर में मेवाडो का मठ, चापा की नाल और डांग पंचायत के लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में मनरेगा के 475 फॉर्म तैयार करवाये गये तथा 100 जन्म मृत्यु प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं 36 राशन कार्ड, 87 आधार सीडिंग, 21 पेंशन स्वीकृति, 34 श्रमिक कार्ड के आवेदन, 250 जाति प्रमाण पत्र जारी किये गये। राजस्व विभाग की ओर से 37 नामांतरण खोले गये व 324 प्रतिलिपियां जारी की गई और 140 मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किये गये। इस दौरान 2 पालनहार व 4 विशेष योग्यजन सम्मान योजना के आवेदन तैयार किए। इसके साथ ही 10 हैण्डपम्प मरम्मत, 19 बीपीएल कनेक्शन, महिला एवं बाल विकास की विभिन्न योजनाओं में 108 व खाद्य सुरक्षा के जोडने हेतु 23 आवेदन तैयार किए व 528 वन नेशन वन कार्ड की क्रियान्विति की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 119 रोगियों को उपचार किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और अपने अपने विभाग से संबंधित परिवेदनाएं प्राप्त कर प्रार्थियों को मौके पर राहत प्रदान की गइर्द।
उन्होंने बताया कि कलक्टर मीणा केे निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में अंतिम वंचितों तक डोर स्टेप डिलीवरी के तहत पहुंचकर उनके आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाए जा रहे और उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने  यह भी बताया कि पूर्व में भी दस्तावेजों या अन्य कारणों से राजकीय योजनाओं का लाभ लेने से वंचित व्यक्तियों से सम्पर्क कर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराते हुए उन्हें इन योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी परिवेदनाएं प्राप्त की जा रही है और उनका गुणवत्ता के साथ निस्तारण करते हुए प्रार्थियों को राहत प्रदान की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!