कामिनी गुर्जर ने की रंधावा से मुलाकात

उदयपुर, 23 फरवरी/राजस्थान कांग्रेस प्रभारी एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा उदयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री कामिनी गुर्जर ने रंधावा  से मुलाकात की और उदयपुर आगमन पर उनका स्वागत-अभिनंदन किया।
कामिनी गुर्जर ने आसन्न विधानसभा चुनाव के साथ उदयपुर के राजनेतिक परिपेक्ष्य के संबंध में रंधावा को अवगत कराया। उन्होंने उदयपुर सहित उनके जिला परिषद वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों के बारे में रंधावा को अवगत कराया। उन्होंने उदयपुर आगमन और स्थानीय कार्यकर्ताओं को  समय देने के लिए  रंधावा का आभार जताया। इस अवसर पर वल्लभनगर क्षेत्र के कांग्रेस नेता और उद्यमी भीमसिंह चूंडावत भी मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!