उदयपुर, 22 फरवरी। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के बर्फ फैक्ट्री में बुधवार को तीन युवकों ने एक चार की थड़ी चलाने वाले युवक पर तलवार से हमला कर दिया। गंभीर घायल युवक को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हमले का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया प्रवीण राठौड़ के साथ बाइक पर आए दो अन्य युवकों ने चाय की थड़ी चलाने वाले गणेश सिंह राजपूत पर हमला कर दिया था। जिसमें वह घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया गया कि प्रवीण राठौड़ के साथ युवकों ने पहले गणेश सिंह से किसी बात पर बहस की। इसी बीच अचानक उन्होंने गणेशसिंह पर तलवार से हमला कर दिया। गणेश का इस दौरान गर्म तेल से भी हाथ जल गया। बाद में उसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सामने आया है कि गणेश और प्रवीण के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते प्रवीण ने अपने साथियों के साथ गणेश पर हमला किया।
उदयपुर में तीन युवकों ने चाय ठेले वाले पर किया तलवार से किया हमला
