बालश्रम मुक्त उदयपुर अभियान-11 बाल श्रमिक मुक्त, 7 नियोक्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 15 जून। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशन में जिला प्रशासन उदयपुर द्वारा संचालित “बाल श्रम मुक्त उदयपुर“ अभियान के तीसरे दिन बुधवार 11 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाते हुए 7 नियोक्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर शहर के गोवर्धनविलास थाना में कार्रवाई की गई।
जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य जिग्नेश दवे बताया कि बुधवार को शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन, मानव तस्करी विरोधी यूनिट, गायत्री सेवा संस्थान, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इसके तहत विभिन्न होटल्स, ढाबों, गैराज, निर्माणाधीन बिल्डिंग से बाल श्रमिक की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल बच्चों को मुक्त करवाया और संबंधित नियोक्ता के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये।
इस मौके परं बाल कल्याण समिति के राजीव मेघवाल, श्रम विभाग के अधिकारी हेमंत शुक्ला, बाल अधिकारिता सहायक निदेशक मीना शर्मा, बाल सुरक्षा नेटवर्क के बी.के.गुप्ता, राष्ट्रीय मानवाधिकार विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष गोविंद जांगिड़, स्वतंत्रता सेनानी वी.पी. संस्थान से नीलिमा बरना, नारायण सेवा संस्थान के प्रतिनिधि सहित पायल कनेरिया, सीता जाट, ललित सिंह, हैप्पी टेलर एवं मयंक आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!