लफ़्ज़ों की महफ़िल’ के सम्मान समारोह में प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शहर की  सक्रिय संस्था ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ की ओर से मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सितंबर 2026 में ‘पथ पर बढ़ता चल’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में हुए इस समारोह में कुल 18 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ का उद्देश्य साहित्य, कविता, विचारों और अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना और प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के साथ आयोजित समारोह में प्रतिभागियों को उनकी रचनात्मक प्रस्तुतियों एवं सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ ने बताया कि ‘पथ पर बढ़ता चल’ कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के आधार पर कमल प्रकाश मेहता ने प्रथम, प्रिया सुमित कटारिया ने द्वितीय और कुलबीर नेपथ्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके साथ ही शकील अलाउद्दीन, डॉ. पुष्पा कलाल, मनोहर डेम्बला, सपना जैन ‘संजू’, सरिता कुंवर राव, वंदना सिसोदिया, सुभाष अग्रवाल ‘साकी’, सुदेश चौधरी, बंसीलाल लोहार, प्रोफेसर निर्मल गर्ग, अरुण शंकर शर्मा, अर्चना चावला, नूतन वेदी, ज्योत्सना पोखरणा एवं इं. लोकेश चंद्र चौबीसा को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजित काव्य पाठ में रमेश शर्मा, शाद उदयपुरी, मधु सहगल, मुकेश परवाना अजमेरी, राजेश बापना, मनोहर लाल मुखिया, आसमा बेगम, डॉ. इकबाल सागर एवं सुनीता निमिष सिंह ने अपनी काव्य प्रस्तुतियां दीं। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्य, संवेदनाओं और जीवन के विभिन्न पहलुओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता निमिष सिंह ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!