प्रधान-उपप्रधान निर्वाचन के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

पंचायतीराज आम चुनाव-2026
उदयपुर, 5 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत उदयपुर जिले की समस्त 20 पंचायत समितियों के प्रधान एवं उप प्रधान का निर्वाचन सम्पन्न करवाने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) उदयपुर, गौरव अग्रवाल ने राजस्थान पंचायत राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59 (2) के तहत जिले की सभी पंचायत समितियों के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार गिर्वा, बड़गांव, मावली, भीण्डर, गोगुन्दा, खेरवाड़ा, नयागांव, वल्लभनगर एवं कोटड़ा में संबंधित उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट को रिटर्निंग अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कुराबड में विशेषाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी (उदयपुर) को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार (कुराबड़) को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नाई में युडीए जोन 1 तहसीलदार को रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार गिर्वा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सायरा में तहसीलदार सायरा को रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार बड़गांव को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, फलासिया में तहसीलदार फलासिया को रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार कलक्ट्रेट को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, ओगणा में तहसीलदार भू अभिलेख उदयपुर को रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार झाडोल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, झाडोल में उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट झाडोल को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार देवस्थान विभाग को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। ऋषभदेव में उपखण्ड अधिकारी को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार नयागांव को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, कल्याणपुर में तहसीलदार कल्याणपुर को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपखण्ड कार्यालय खेरवाड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, घासा में तहसीलदार घासा को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, देवला में युडीए जोन 2 तहसीलदार को रिटर्निंग अधिकारी एवं उप तहसीलदार मेरपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा सुलाव में युडीए जोन 3 तहसीलदार को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार कोटड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!