देवेंद्र धाम में करवा चौथ पर संतों का उद्बोधन  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

मेहंदी लगाने से नहीं, मेहनत से फल मिलता है
उदयवुर। देवेन्द्र धाम स्थित महावीर समवशरण में भक्तामर अनुष्ठान के पश्चात करवा चौथ के पावन पर्व पर बोलते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि मात्र सज-धज कर मेहंदी आदि लगाने से ही जीवन में सुख-शांति का संचार नहीं होता। हाथों में आभूषणों के साथ-साथ मेहनत का रंग लगाना भी आवश्यक है। बिना श्रम कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में तरक्की नहीं कर सकता। जिन्होंने भौतिक या आध्यात्मिक क्षेत्र में कड़ी मेहनत की है, वे ही जीवन में ऊपर उठकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके हैं।
सभा में प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि ने कहा कि बाहरी रंग तो कुछ समय तक ही टिकता है, किंतु मेहनत का रंग जीवन भर फल देता है। गाय का दूध, बालकों के परीक्षा परिणाम, घर में भोजन निर्माण, बाजार में व्यापार, शरीर में योग-साधना और धर्म में तप-जपकृये सभी पुरुषार्थ के ही प्रतिफल हैं। उन्होंने बताया कि श्करवाश् नाम की नारी ने अपने पति के लिए आज ही के दिन उपवास रखकर मंगल कामना की थी, जिससे मृत्युशय्या पर पड़ा अस्वस्थ पति भी पुनः स्वस्थ हो गया; इसी से इस पर्व का नाम करवा चौथ पड़ा। हमारा जीवन जितना धर्मपरायण रहेगा, परिणाम भी उतने ही सुंदर आएंगे।
सभा में उपाध्याय रमेश मुनि एवं दीपेश मुनि द्वारा मंगल कामना व्यक्त की गई तथा श्रावक संघ द्वारा महाराष्ट्र के जलगांव जामनेर बोदवड मुक्ताईनगर आदि स्थानों से पधारे हुए अनेक अतिथियों का बहुमान व आभार प्रकट किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!