उदयपुर। थाना अंबामाता: जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में उदयपुर जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में जिले में फायरिंग एवं फायर आर्म्स से संबंधित प्रकरणों में चालानशुदा तथा सक्रिय अपराधियों की चेकिंग एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों की पालना में श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं श्री राजेश यादव वृत्ताधिकारी वृत्त नगर पश्चिम के सुपरविजन में श्री राजेंद्र सिंह चारण थानाधिकारी, अंबामाता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय एवं चालानशुदा अपराधियों की लगातार चेकिंग करते हुए उनके संभावित ठिकानों एवं निवास स्थानों पर दबिश एवं तलाशी की कार्रवाई की गई।
इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि ब्रह्मपोल बड़ी मस्जिद वाली रोड पर साहिल खान के पास अवैध पिस्तौल हो सकती है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल ब्रह्मपोल मस्जिद के पास पहुंची तथा संदिग्ध व्यक्ति साहिल खान पुत्र रमजान खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी एल-115, सज्जन नगर, पानी की टंकी के पास, थाना अंबामाता, जिला उदयपुर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान साहिल खान के कब्जे से 01 अवैध पिस्तौल बरामद हुई। अवैध हथियार बरामद होने पर पुलिस टीम द्वारा साहिल खान को गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त, हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति तथा हथियार के स्रोत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी एवं सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
साहिल खान पुत्र रमजान खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी सज्जन नगर, पानी की टंकी के पास, थाना अंबामाता, जिला उदयपुर।
टीम प्रभारी व सदस्य:
-
श्री राजेंद्र सिंह चारण थानाधिकारी, अंबामाता।
-
श्री श्यामसुंदर स.उ.नि.
-
श्री प्रहलाद पाटीदार स.उ.नि.
-
श्री भरत सिंह हेड कानि. 111
-
श्री लालचंद कानि. 2103
-
श्री प्रकाश कानि. 675
-
श्री राजकमल कानि. 617
-
श्री निलेश कानि. 3298
