डी.पी.एस. उदयपुर की लॉन टेनिस टीम का राष्ट्रीय स्तर के लिये चयन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने सीबीएसई द्वारा आई ई एस स्कूल, भोपाल में आयोजित वेस्ट जोन लॉन टेनिस चौंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष विपिन राय ने बताया कि अंडर -14 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों की टीम ने अपनी प्रतिभा का परचम फहराते हुए चौंपियनशिप में रनर अप का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की टीम का चयन राष्ट्रीय चौंपियनशिप के लिए किया गया है। अब यह टीम रोहतक, हरियाणा में सीबीएसई नेशनल चौंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने परिश्रम, अनुशासन तथा नियमित अभ्यास का परिचय देगी।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्रधानाचार्य संजय नवारिया, उप-प्रधानाचार्य राजेश धाभाई ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!