उदयपुर। 26 जनवरी। देश का 75वां गणतंत्र दिवस आज सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया।
इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि हम गर्व है कि आज देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। और हमारे देश का इतिहास त्याग, तपस्या, बलिदान और संघर्ष का इतिहास है। और देश के स्वर्णिम इतिहास में कांग्रेस का योगदान महत्वपूर्ण है। भारत का संविधान, प्राचीन भारतीय सभ्यता में निहित सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक मूल्यों पर आधारित है। हमारे संविधान ने सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार, सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकार समान रूप से दिया। परन्तु आज देश के हालात देखते हुए लगता है कि हमारे ये अधिकार खतरे में है। लेकिन हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इन मूल्यों को बचाने के लिए और सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक न्याय को पुनः स्थापित करने का संकल्प लेकर काम करेंगे। हम सभी को सशक्त करेंगे और सभी के अधिकारों की रक्षा करेंगे। तभी संविधान की जीत होगी और इसी में भारत की जीत होगी।
इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, वरिष्ठ नेता दिनेश पानेरी, रतन लाल पूर्बिया, मदन बाबरवाल, पन्ना लाल मेघवाल, सुरेश कराठी, हरीश धाभाई, पूर्व प्रधान रेशमा मीणा उपस्थित थे।
