70वां वन्यजीव सप्ताह : बायोलॉजिकल पार्क मे ऑन द स्पॉट पेंटिंग कम्पीटिशन सम्पन्न

उदयपुर, 7 अक्टूबर। वन विभाग, डब्ल्यूडबल्यू एफ़ इंडिया एवं ग्रीन पीपल सोसाइटी द्वारा 70वें वन्यजीव सप्ताह के छठें दिन सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क मे ऑन द स्पॉट पेंटिंग कम्पीटिशन हुआ। सहायक वन संरक्षक सज्जनगढ़ गणेशी लाल गोठवाल ने सभी छात्रों और आगुंतको का स्वागत करते हुए वन्य जीव संरक्षण के बारे में जागरूक किया। संचालन अरुण सोनी ने किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए वन्यजीव संरक्षण पर आधारित कठपुतली के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम में लगभग 20 विद्यालयों से 200 प्रतिभागी एवं अध्यापक शामिल रहे। अंतिम दिन 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वन भवन चेतक मे वन्यजीव सप्ताह का समापन समारोह आयोजित होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!