सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर के 6 खिलाड़ी चयनित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 25 दिसंबर। अहमदाबाद गुजरात में आयोजित हो रही 16वीं राष्ट्रीय सब जूनियर सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला सॉफ्ट टेनिस संघ के सचिव भावना बत्रा के अनुसार बालक वर्ग में दिव्य मेवाड़ा (दिल्ली पब्लिक स्कूल), श्रेयांश कौशिक(महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कुल), यशस्वराज सिंह सोलंकी (सीडलिंग), विहान पंड्या (सैंट एंथोनी बलीचा) तथा बालिका वर्ग में कनिष्का राठौड़ (सेंट मैरिज फतेहपुरा) व डाली गमेती (राउमावि धार) का चयन राजस्थान टीम में हुआ है। प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक गुजरात विश्वविद्यालय अहमदाबाद में आयोजित होगी। खिलाड़ियों के चयन पर एडीएम प्रशासन ओपी बुनकर, राउंड टेबल इंडिया के अविरल जैन, आदित्य विक्रम सोमानी, सौरभ जैन, जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन, महाराणा प्रताप खेल गांव के ललित सिंह झाला, जिला सॉफ्ट टेनिस संघ के डॉ सुषमा अरोड़ा, दिलीप सिंह यादव, लक्ष्मण दस वैष्णव, भेरू सिंह राठौड़, आदित्य पांडे, दीपक प्रताप चांवरिया, नीरज बत्रा, महेश पालीवाल, खेमराज गमेती आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!