उदयपुर, 2 नवंबर। एनसीसी के 5 राज गर्ल्स बटालियन के तत्वावधान में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जनार्दन राय नागर, विद्यापीठ डबोक में जारी है। कैंप कमांडेंट कर्नल राजेश कुमार ने बताया कि उदयपुर समूह मुख्यालय द्वारा रिपब्लिक डे कैम्प में भाग लेने के लिए एनसीसी समूह मुख्यालय के समस्त एनसीसी समूह के यूनिट अजमेर, भीलवाड़ा, नाथद्वारा, राजसमंद, नवानियाँ व उदयपुर आदि के कैडेट्स भी भाग ले रहे हैं। रिपब्लिक डे कैम्प में कैडेट्स का चयन ड्रील, बेस्ट कैडेट्स सांस्कृतिक प्रतियोगिता, फायरिंग, फलेग एरिया, राष्ट्रीय एकता जागरूकता कार्यक्रम आदि के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजित करके श्रेष्ठ कैडेट्स का चयन आर.डी.सी. इंटर गु्रप कोम्पीटीशन शिविर के लिए किया जाएगा, जो जयपुर में आयोजित होगा। इस शिविर का शुभारंभ करते हुए ग्रुप कमांडर कर्नल भास्कर चक्रवर्ती ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए चयन शिविर में, होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही अनुशासन में रहते हुए शिविर में होने वाली सभी गतिविधियों में पुरी निष्ठा के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर में एनसीसी समूह मुख्यालय से लगभग समस्त जिलों के 500 कैडेट्स एएनओ. सुबेदार मेजर, पी.आई. स्टाफ भाग ले रहे है।
5 राज गर्ल्स बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में हो रही विविध गतिविधियां
