राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन पर फतहसागर पाल पर जलेंगे 5 हजार दीये

उदयपुर। सर्व सेवा संगठन की ओर से 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर की हो रही प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर इसी दिन शाम को फतहसागर की पाल पर 5 हजार दीये जलायें जायेंगे।
संगठन के अध्यक्ष हितार्थ गोठवाल ने बताया कि यह आयोजन शहर के सभी युवाओं के साथ मिलकर किया जायेगा। जिसमें हर युवा अपने साथ स्वेच्छा से 5-5 दीये ले कर आयेंगे। आयोजन को लेकर सभी युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!