उदयपुर, 20 सितम्बर। उदयपुर में चल रही 68वीं जिला स्तरीय विद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में द वॉरियर बॉक्सिंग क्लब के 45 मुक्केबाजों ने 16 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य पदक पर कब्जा किया है।
यह जानकारी देते हुए प्रशिक्षक वर्द्धमान सिंह नरूका ने बताया कि उदयपुर में आयोजित जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बालक-बालिका के अंडर-17 व 19 वर्ग में क्लब के 45 मुक्केबाजों ने अपना दमखम दिखाते हुए 16 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य पदक पर कब्जा किया है। ये सभी मुक्केबाज क्लब में निरन्तर अभ्यासरत हैं। सभी मुक्केबाजों का क्लब की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया। क्लब अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चौहान व कोषाध्यक्ष हेमराज सिंह चौधरी ने सभी मुक्केबाजों को बधाई दी।
वॉरियर बॉक्सिंग क्लब के 45 मुक्केबाजों ने जीते 16 स्वर्ण, 15 रजत व 13 कांस्य पदक
