राजसमन्द जिले में महंगाई राहत कैम्प में 2 बजे तक हुए 4326 पंजीकरण

राजसमंद। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आम जन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत मंगलवार को जिले में 8689 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। 49 राहत कैम्पों के साथ ग्राम पंचायतों में 35 एवं नगरीय वार्डाे में 5 शिविर आयोजित किए गए। आज 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित 21862 कार्डों का वितरण किया गया।

इन स्थानों पर लगेंगे आगामी दिवस में ग्रामीण क्षेत्र में शिविर
17 मई के शिविरः. राजसमन्द मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोही, कुम्भलगढ़ मंे राजीव गांधी सेवा केन्द्र गजपुर, रेलमगरा मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्डिया, भीम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कूकरखेडा।

18 मई के शिविरः. राजसमन्द मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुण्डोल, आमेट मंे राजीव गांधी सेवा केन्द्र सियाणा, कुम्भलगढ़ मंे राजीव गांधी सेवा केन्द्र गजपुर, नाथद्वारा मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालेला, रेलमगरा मंे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्डिया, भीम में राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलियावास, देवगढ़ मंे राजीव गांधी सेवा केन्द पारडी।

स्थायी कैंप निरंतर जारी
राजसमन्द जिले में 40 स्थायी कैंपो मंे 40 निरंतर रूप से कार्य कर रहे हैं। आम जन इन स्थायी कैंप में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

जिला स्तरीय युवा उत्सव, 2023 के लिये पंजीयन 30 मई तक
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने।

उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा शक्ति से जनभागीदारी के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा दृष्टिकोण में 2047 के भारत की परिकल्पना एवं प्रधानमंत्री द्वारा दिए अमृत काल के पंच प्रण पर रोशनी डालना है। कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला (पेंटिंग), स्वलिखित कविता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश 5000, 2000 और 1000 की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह, सामूहिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश 5000, 2500 और 1250 की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह व कविता लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश 1000, 750 और 500 की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा।

उन्होने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वाले इच्छुक युवा प्रतिभागियों जिनकी आयु 15 से 29 वर्ष (01 अप्रेल 2022 के अनुसार) है के लिये 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन https://forms.gle/NKe54tfnayQHppAF8 लिंक पर जाकर करना होगा। विस्तृत नियम एवं विवरण की जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है। इस संबंध में इच्छुक प्रतिभागी नेहरू युवा केन्द्र 21, महावीर नगर,कांकरोली या सम्पर्क सूत्र 02952-221533 , 294372 पर भी सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

बिलोता को बनायेंगे जिले का स्वच्छ गांव – सरपंच दोली बाई गमेती
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी.पी जोशी की प्ररेणा से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान द्वारा चलाये जा रहे देलवाडा पंचायत समिति देलवाडा की ग्राम पंचायतो में प्रात चोपाल कार्यक्रम में आज 16वी ग्राम पंचायत बिलोता में रखा गया जिसमें ग्राम पंचायत बिलोता के ग्रामिणो के साथ स्वच्छता अभियान को लेकर जाजम पर बैठ कर चर्चा कि गई। कार्यक्रम के दौरान में शुभम बागोरा ़ने सभी का स्वागत अभिन्नदन कर कार्यक्रम शुभारम्भ का किया एवं चोपाल में आये ग्रामीणो को शौचालयों के लाभ बताये। भवानी सिंह चम्पावत ने शौचालय नही होने के नुकसान बताये, जिला समन्वयक नाना लाल सालवी ने ग्राम पंचायत के ग्राम वासियो को कम किमत में अच्छा शौचालय बनाने का आसान सा तरिका समझाया।

बिलोता गांव का किया निरीक्षण
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बिलोता गांव के विभिन्न मोहल्लो का निरीक्षण किया। जिसमें सुथार बस्ती, डांगी बस्ती बिलोता मुख्य गांव का निरीक्षण किया एवं सुथार बस्ती की सी सी सडक बनवानेे दिशा निर्देश दिये।

बिलोता पंचायत में हरी झंडी दिखाकर कचरा संग्रहण वाहन की शुरुआत
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बिलोता में कचरा संग्रहण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर कचरा संग्रहण वाहन की शुरूआत की एवं लोगों को प्रतिदिन एकत्रित कचरा इसमे कचरा डालने के लिये प्रेरित किया एवं पात्र परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण व उपयोग हेतु घर घर सर्वे किये जाने के निर्देश प्रदान किये गए।

माडा व मंगरा योजना के कार्याे का किया निरीक्षण
ग्राम पंचायत बिलोता में चल रहे माडा व मंगरा योजना के कार्याे का निरिक्षण किया जिनमें राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय वापडा चारदिवारी निमार्ण कार्य,प्राथमिक विद्यालय भिल बस्ती बिलावास मरम्मत कार्य,एवं रामुदायिक भवन भिल बस्ती कोटडी का निरिक्षण किया एवं उन्हे जल्दी कमपलिट करवाने के निर्देश प्रदान कियें

इस दौरान सरपंच दोली बाई पं.स. सदस्य बाबुडी बाई जिला समन्वयक नाना लाल सालवी, खण्ड समन्वयक गोपाल कृष्ण यादव, ग्राम विकास अधिकारी पिंकी गहलोत एव राजेन्द्र सिंह झाला, भोपाजी टिला जी, नारायण डांगी, गोपी लाल डांगी, शंकर डांगी, मांगी लाल गमेती, इन्द्र लाल, भुरूलाल गमेती, लक्ष्मण सिंह, रामदास, प्रकाश डांगी रमेंश चन्द्र सालवी आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!