4 दिवसीय संस्कार शिविर सम्पन्न

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति की ओर से हिरणमगरी से.4 स्थित शंाति सोमचन्द्र सूरी संस्कार वाटिका आयोजित 4 दिवसीय संस्कार शिविर का आज समापन हुआ।
समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि इस अवसर पर जिनालय समिति के सभी पदाधिकारी,महिला मण्डल अध्यक्ष,संस्कार वाटिका जोनल हेड मनीषा लोढ़ा, निकिता सिंघटवाड़िया एवं से. 4 पाठशाला के शिक्षक पंचम जैन,सुप्रिया जैन,शीतल पगारिया,ज्योति गोलछा,सम्पत जैन मौजूद थे।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा कविता, व्याख्या एवं नाटक के माध्यम से 4 दिवसीय शिविर का संक्षिप्त विवरण दिया गया। पाठशाला परीक्षा 2024-25 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 18 बच्चों का सी.क.ेजैन द्वारा बहुमान किया गया। शिविर में सहियोगकर्ता,सभी लाभार्थी परिवार की अनुमोदना एवं व्यवस्थाकर्ता दिव्या बापना एवं दिपिका जैन के प्रति आभार ज्ञापित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!