उदयपुर, 11 अक्टूबर। गुजरात के गॉंधी नगर में चल रहे 36वें राष्ट्र मण्डल खेलों में राजस्थान की वुषू टीम ने कुल पॉंच पदक जीते जिसमें मुकेष चोधरी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया चोधरी ने फाइनल मुकाबले में मणिपुर को 2-0 से हाराया इसी प्रकार शुभम गोरा ने कांस्य, जाहन्वी मेहरा कांस्य, नीतिका बंसल कांस्य व बलवंत सिंह ने कांस्य पद जीते।
यह जानकारी राजस्थान वुषू संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रषिक्षक विष्णु जोषी ने दी। जोषी ने बताया कि इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री लालचंद कटारिया, भारतीय वुषू संघ के हीरानंद कटारिया, भारतीय वुषू टीम के कोच राजेष टेलर, उदयपुर वुषू संघ के संयुक्त सचिव गजेन्द्र पुरी गोस्वामी, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी विराट पंत, विनिषा जोशी, अर्पित जोषी, विनय राज, जुम्मा खान आदि खिलाड़ियों ने राजस्थान वुषू खिलाड़ियों को बधाई दी।
36वें राष्ट्र मण्डल खेलों में राजस्थान वुषू टीम ने जीते- 1 स्वर्ण व चार कांस्य पदक, मुकेश चोधरी ने जीता स्वर्ण पदक
