दिव्यांगजनों का 30वां सिलाई प्रशिक्षण बैच सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 26 जुलाई । नारायण सेवा संस्थान के मानव मन्दिर परिसर में सिलाई प्रशिक्षण कोर्स के 30 वें बैच का समापन ट्रेनर एवं बच्चों की उपस्थिति में हुआ। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांगों के कौशल विकास के लिये विभिन्न कोर्सेज संस्थान में संचालित है। निदेशक वंदना अग्रवाल ने त्रैमासिक सिलाई प्रशिक्षण ले चुके 17 दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र भेंट किये। ये दिव्यांग बंधु जन अपने-अपने क्षेत्रों में स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!