उदयपुर। चंद्रशेखर कुमावत ने बताया कि आज संरक्षक पवन कुमावत की अध्यक्षता में चांदपोल सेवा समिति की बैठक रखी गई जिसमें पूर्व के वर्षो की भांति इस वर्ष भी निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर 31 मई 2023 बुधवार को प्रातः 9:00 से 3001 नि:शुल्क तुलसी के पौधों का वितरण जाड़ा गणेश जी चौक, चाँदपोल बाहर उदयपुर पर किया जाएगा । समिति के सचिव जय सोनी ने बताया कि तुलसी का पौधा वितरण के साथ-साथ आमजन को तुलसी के पौधे से होने वाले लाभों से भी अवगत कराया जाएगा । कार्यक्रम के लिए पानी की व्यवस्था के लिए धीरज कुमावत, महेश कुमावत, यातायात व्यवस्था के लिए रोहित चौबीसा, लव व्यास। पौधे वितरण व्यवस्था के लिए चंदन दवे, ओमप्रकाश कुमावत, दीपक अजमेरा, निखिल पुरोहित, जितेंद्र सिंह गहलोत, रणजीत सिंह राव, जितेश कुमावत रवि सुखवाल, मुकेश कुमावत, एडवोकेट हितेश वैष्णव, एडवोकेट भारत कुमावत आदि कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है ।
निर्जला एकादशी पर 3001 नि:शुल्क तुलसी पौध का होगा वितरण
