फतह स्कूल मैदान में 30 दिवसीय मेला कल से  

’मेट्रो ड्रीमलैंड मेला में 41 फीट स्क्रैप से बनी शिव प्रतिमा 30 फीट स्क्रैप से बना डायनोसोर व हवामहल का एंट्री गेट सहित कई रोमांच’
उदयपुर। जोधाणा पब्लिसिटी द्वारा फतह स्कूल मैदान में 4 मई से 30 दिवसीय मेट्रोड्रीमलैंड मेले का आगाज होगा। जो 2 जून 2024 तक चलेगा।
मेले में इस बार हस्तशिल्प उत्पादों की बहुत बड़ी श्रृंखला उपलब्ध है भारत के सभी हिस्सों से हस्तशिल्पी अपने द्वारा हस्तनिर्मित उत्पाद लेकर इस आयोजन में भाग लिया है। एक ही प्रांगण में आपको देश के विभिन्न हिस्सों के ख्याति प्राप्त हस्तशिल्प उत्पाद ख़रीदने का सुनहरा मौका मिलेगा वह भी बहुत ही किफ़ायती दामों में उपलब्ध होंगे। शॉपिंग के इस महाकुंभ में झूलांे की विशाल रेंज सहित मनोरंजन ,शॉपिंग जोन, फूड जोन का भी लुफ्त उठाया जा सकेगा।
जोधाणा पब्लिसिटी के दिनेश गौड़ ने बताया कि फेयर में लोग परिवार सहित खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी आनंद ले सकेंगे। यहां एक ही छत के नीचे हर तरह के उत्पाद मिलेंगे ,वही फूड जोन में अनेक तरह के व्यंजनों का लुफ्त भी लोग उठा सकेंगे। राजस्थान सहित कई राज्यों के व्यापारी भी अपने यहां के खास उत्पाद मेले में प्रदर्शित करेंगे। मेले में डिस्काउंट के साथ कई आकर्षक स्कीम भी लॉन्च की जाएगी, जिसका फायदा जनता को मिलेगा। फर्नीचर हैंडलूम कपड़े वे ज्वेलरी सहित कई स्टॉल्स लगेगी।
उन्होंने बताया कि फर्नीचर, किचन वेयर ,आर्टिफिशियल ज्वेलरी,परफ्यूम, क्रोकरी, फैशन, फिटनेस ,कंप्यूटर, शूज, कालीन ,पर्दे, खिलौने, गद्दे, सोफे, चद्दरें ,कारपेट, पानीपत का हैंडलूम,टेराकोटा के डेकोरेटिव आइटम ,साज सज्जा का पूरा सामान, खुर्जा क्राकरी और मेलामेट का क्रोकरी सहित कई स्टाल लगाई जाएंगी, साथ ही कपड़े, कॉस्मेटिक ,पर्स, साड़ी, अचार मुरब्बे आदि सामान की भी स्टॉल्स, उपयोगी सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा। आकर्षक झूले और स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी। मेले में आकर्षक झूलों का भी शहरवासी पूरा आनंद उठा सकेंगे। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए खास डबल डिस्क चांद तारा,पानी की नाव,कोलंबस, ब्रेक डांस सहित कई आसमान छूते झूले, मनोरंजन व आकर्षण का केंद्र रहेंगे,साथ ही फूड जोन में साउथ इंडियन, चाइनीस फास्ट फूड ,चार्ट पकौड़ी, नमकीन , चाय कॉफी सहित कई स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी रहेगी। स्टॉल बुकिंग हेतु सम्पर्क दिनेश गौड़ 9828294909 पर सम्पर्क कर सकते है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!