पीएचडी प्रवेश परीक्षा सम्पन्न 261 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

उदयपुर 02 मई / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय ) की ओर से शुक्रवार को प्रतापनगर परिसर स्थित इंजीनियरिंग महाविद्यालय में  पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए बताया कि एज्यूकेशन, आरक्यिोलॉजी, इकोनोमिक्स, भूगोल, विधी, अंग्रेजी, कम्प्यूटर साईंस, होम्यौपेथी,  फिजियोथेरेपी, म्यूजिक, योगा, संस्कृत, सोशल वर्क, मैनेजमेंट सहित  विभिन्न विषयों में 261  विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। एक-एक घंटे के दो पेपर हुए पहला पेपर सभी का समान था जबकि दूसरा पेपर विद्यार्थी के सम्बंधित विषय का हुआ। पीजी डीन प्रो. जीएम मेहता, रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. भवानीपाल सिंह राठौड़, डॉ. धमेन्द्र राजौरा, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. यज्ञ आमेटा आदि ने परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!