सर्व ओबीसी समाज द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती पर  250  प्रतिभावान छात्राओं एवं महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

सावित्रीबाई फुले जयंती 3 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी 
उदयपुर। सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट उदयपुर की बैठक माली कालोनी में संस्थापक दिनेश माली के नेतृत्व में रखीं गई। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि 3 जनवरी 2026 को सावित्रीबाई फुले जन्म जयंती होटल फार्चुन के गार्डन में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें ओबीसी की प्रतिभाशाली 250 छात्राओं एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पी एस पटेल ने की। सभी गणमान्य पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में संस्थापक दिनेश माली, कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण सुहालका, नरेश पूर्बिया, भंवरलाल सुहालका, भेरुलाल कलाल, अशोक मेवाड़ा, चांदमल छापरवाल, रमेश माली, प्रदेश महिला अध्यक्ष मणी बेन पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष गंगा देवी माली, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा टेलर, प्रदेश सचिव जयमाला टेलर, प्रदेश महामंत्री शर्मिला माली, कुसुम माली सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक के अंत में गंगा देवी माली ने धन्यवाद दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!