23 से 27 तक यातायात नियमों के पालना हेतु उदयपुर शहर में जागरूकता अभियान

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर विकास शर्मा ने बताया कि उदयपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू, सुगम व बेहतर बनाने हेतु ठाकुर चन्द्रशील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर के नेतृत्व में रतन चावला पुलिस उप अधीक्षक, यातायात शाखा, श्रीमती शिप्रा राजावत वृताधिकरी वृत नगर पूर्व, तपेन्द्र मीणा वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम, भूपेन्द्रसिंह वृताधिकरी गिर्वा व समस्त थानाधिकरी मय जाप्ता तथा यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों की पालना हेतु जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत वाहन चालको को वाहन से संबंधित सभी कागजात के महत्व बताते हुए ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण कार्ड अपडेट करने की मौके पर जांच कर सलाह दी जावेगी। इसके अलावा दुपहिया वाहन चालको को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, तीन सवारी नही चलन,े चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट पहनने, स्पीड में वाहन नही चलाने, शराब पीकर नशे की हालात में वाहन न चलाने, ओवर लोड माल/सवारी नही भरने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नही करने, कार में ब्लैक फिल्म नही लगाने, नाबालिग बच्चों को वाहन नही चलाने देने की समझाइश की जायेगी।

इसके अलावा दुपहिया वाहन चालको द्वारा हेलमेट नही पहनने पर हादसा होने पर सिर पर गंभीर चोट लग सकती है जिससे व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता है। दुपहिया वाहन पर तीन सवारी होने से वाहन अनियंत्रित होकर हादसा हाने की संभावना रहती हैं।
वाहन पर काली फिल्म लगाकर कई बार इसके फायदा उठाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है व बिना नम्बरी वाहनो से बदमाशों द्वारा अपराध किये जाते है। इस लिये वाहन चालको को नम्बर लगाने की प्रक्रिया को मौके पर ही बताया जायेगा। सीट बेल्ट नही लगाने पर हादसा होने की स्थिति में वाहन सवार लोगो को गंभीर चोट आने की संभावना रहती हैं आदि के बारे में भी विस्तार से वाहन चालको को बताया जायेगा।
अभियान के दौरान वाहन चालको से मित्रवत व्यवहार करते हुए आगामी 05 दिनो तक किसी भी प्रकार का चालान नही बनाया जायेगा व हेलमेट नही पहनने वालो को फूल देकर तथा 03 सवारी दुपहिया वाहन में तीसरी सवारी को उतारकर चाॅकलेट देकर पैदल रवाना कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जायेगा। अन्य यातायात नियमों की पालना नही करने वालो को भी मित्रवत व्यवहार करते हुये उनके फूल व चाॅकलेट देकर समझाइस की जायेगी।
अभियान के बाद उदयपुर पुलिस द्वारा दिनांक 28.09.2022 से यातायात नियमों की पालना नही करने वालो के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुये सख्ती से कार्यवाही की जावेगी।
उदयपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अगले 05 दिनों में पुलिस का सहयोग कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक होकर भविष्य में यातायात नियमो की पालना करे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!