Month: July 2024

प्रतापगढ़ : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नारी चौपाल का आयोजन

प्रतापगढ़ : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नारी चौपाल का आयोजन

प्रतापगढ़, 19 जुलाई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान की साप्ताहिक गतिविधियों के तहत महिला अधिकारिता विभाग प्रतापगढ़ के सहायक निदेशक नेहा माथुर के दिशा-निर्देश में पंचायत समिति प्रतापगढ़ के ग्राम पंचायत झांसड़ी के पंचायत भवन पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कि शुरूआत में सरपंच शिवकन्या मीणा ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जारूक रहने एवं सभी को महिलाओं के प्रति सद्भावना रखने की बात की। महिला अधिकारिता विभाग प्रतापगढ़ के ब्लॉक सुपरवाईजर त्रिलोक राज सिंह सिसोदिया व डीएचईडब्ल्यू के जेण्डर स्पेशलिस्ट हरिराम…
Read More
डूंगरपुर : जिला कलक्टर ने बेटियों को बताया सपने सच करने का मंत्र- जो भी करें सबसे अच्छा करें, खुश रहना जरूरी

डूंगरपुर : जिला कलक्टर ने बेटियों को बताया सपने सच करने का मंत्र- जो भी करें सबसे अच्छा करें, खुश रहना जरूरी

डूंगरपुर जिले की 40 होनहार बेटियों ने किया जिला कलक्टर से संवाद जिला स्तरीय उत्कृष्ट बालिका प्रतिभा सम्मान समारोह डूंगरपुर, 19 जुलाई। जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग, डूंगरपुर की ओर से शुक्रवार को जिला स्तरीय उत्कृष्ट बालिका प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में जिले भर के विभिन्न ब्लॉक की 40 प्रतिभाशाली बालिकाओं को जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी व अन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मोतीलाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के राजकीय विद्यालयों की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा…
Read More
भीलवाड़ा : सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भीलवाड़ा : सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भीलवाड़ा, 19 जुलाई। सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत प्राचार्य प्रो. सावन कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपवन संरक्षक गौरव गर्ग तथा भीलवाड़ा उपखंड अधिकारी ए एन सोमनाथ ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम“ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उपखंड अधिकारी भीलवाड़ा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पौधे समाज की आवश्यकता है तथा अधिकाधिक पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया। कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य ने…
Read More
चित्तौड़गढ़ : सांसद और जिला कलक्टर ने किया रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण

चित्तौड़गढ़ : सांसद और जिला कलक्टर ने किया रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण

चित्तौड़गढ़, 19 जुलाई। सांसद सीपी जोशी और जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शुक्रवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, व्यवस्थाओं को सुधारने और यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद और जिला कलक्टर ने बस स्टैंड के नवीनीकरण को लेकर रोडवेज के अधिकारियों से चर्चा की एवं इस संदर्भ में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को…
Read More
एनएसएस में कल गुरुपूजन

एनएसएस में कल गुरुपूजन

उदयपुर, 19 जुलाई।  नारायण सेवा संस्थान में रविवार को गुरूपूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि लियों का गुड़ा स्थित सेवामहातीर्थ परिसर में आयोजित गुरू वंदन समारोह में संस्थापक चेयरमैन श्री कैलाश जी 'मानव' का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में बालगृह के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन में देश के विभिन्न भागों से निःशुल्क सर्जरी के लिए आए दिव्यांग, उनके परिजन व संस्था सहयोगी भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
Read More
विश्व में सकारात्मक बदलाव लाने में विद्यापीठ का समर्पण प्रेरणादायक – प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत

विश्व में सकारात्मक बदलाव लाने में विद्यापीठ का समर्पण प्रेरणादायक – प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत

विद्यापीठ बना इको एसडीजी चैंपियन 2024 उदयपुर 19 जुलाई / एपेक्स एसडीजी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ द्वारा आयोजित विभिन्न सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की पहलों और गतिविधियों हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है तथा संस्था को प्रतिष्ठित इको एसडीजी चैंपियनशिप 2024 में इको एसडीजी चैंपियन के रूप में मान्यता दी गई है। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि यह सम्मान विद्यापीठ के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों की अटूट प्रतिबद्धता और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमारे अथक प्रयासों का साक्ष्य है। उन्होंने विवि के सभी…
Read More
अम्बामाता में रविंद्र मुनि का भव्य चातुर्मास प्रवेश

अम्बामाता में रविंद्र मुनि का भव्य चातुर्मास प्रवेश

उदयपुर. महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति अम्बामाता स्कीम में शुक्रवार को  सुकन मुनि  म.सा. के आज्ञानुवर्ती रविन्द्र मुनि जी म.सा. का मंगल प्रवेश हुआ। समिति अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने बताया श्री गुरु पुष्कर ध्यान केन्द्र, दूधिया गणेश जी से प्रातः 8:00 बजे विशाल जुलूस के साथ सुभाष चौराहा, अंबा माता स्कीम होते हुए महावीर स्वाध्याय भवन में  मुनि का मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर स्वाध्याय भवन में मुनि वृन्द के पद‌ापर्ण पर चार्तुमास प्रवेश पर  आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए  रविन्द्र मुनि म. सा ने कहा- चातुर्मास आत्म मंथन का पुनित अवसर है। मुनि ने चातुर्मास में…
Read More
वासुपूज्य जैन मन्दिर में साध्वी संयमज्योति म.सा.का धूमधाम से हुआ मंगल प्रवेश

वासुपूज्य जैन मन्दिर में साध्वी संयमज्योति म.सा.का धूमधाम से हुआ मंगल प्रवेश

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मंदिर में शुक्रवार को साध्वी डॉ. संयम ज्योति श्रीजी, साध्वी संयम गुणा श्रीजी और साध्वी संयम साक्षी श्रीजी का धूमधाम से मंगल प्रवेश हुआ। ट्रस्टी राज लोढ़ा ने बताया कि सुबह शुभ मुहूर्त में होटल ज्योति से शोभायात्रा के रूप में श्रावक-श्राविकाओं का हुजूम रवाना हुआ जो शोभायात्रा के रूप में सूरजपोल चौराहा होते हुए वासुपूज्य मंदिर पहुंचा। महिला खतरगच्छ परिषद की महिलाओं ने बनारसी पिंक और पीत रंग की साड़ियों में सज धजकर साध्वी श्रीजी का स्वागत किया। पुरुषों ने सफेद कुर्ते पायजामे के साथ लाल रंग की मेवाड़ी पगड़ी पहनकर शोभायात्रा में…
Read More
16 प्रकरणों का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को दिलाई राहत

16 प्रकरणों का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को दिलाई राहत

उदयपुर, 19 जुलाई। राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जयपुर से सर्किट बैंच उदयपुर के समक्ष सुनवाई के लिए कुल 134 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 16 प्रकरणों का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई। आयोग के राज्य स्तरीय सदस्य शैलेन्द्र भट्ट ने बताया कि एक प्रकरण में परिवादी राजू खां पिता बशीर खां निवासी निम्बाहेड़ा, चितौडगढ़ द्वारा नेशनल इंश्योरेन्स कम्पनी लि. के विरूद्ध अपील की गई थी। इसमें उन्होंने अपने बीमित वाहन की चोरी होने के बावजूद बीमा कम्पनी द्वारा बीमा राशि नहीं दिये जाने पर उपभोक्ता आयोग में अपील की थी। राज्य उपभोक्ता आयोग से सदस्य…
Read More
एमईएआई के राजस्थान चैप्टर उदयपुर को बैस्ट चैप्टर अवार्ड के साथ मिले कई पुरस्कार

एमईएआई के राजस्थान चैप्टर उदयपुर को बैस्ट चैप्टर अवार्ड के साथ मिले कई पुरस्कार

डॉ. राठौड़ को “लाइफ टाईम अचीवमेंट से नवाजा अध्यक्ष पालीवाल व सचिव अंसारी सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित उदयपुर, 19 जुलाई। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 51वें साधारण वार्षिक सभा का आयोजन शुक्रवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर चैप्टर के आतिथ्य में हुआ। इस समारोह में माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया राजस्थान चैप्टर उदयपुर को वर्ष 2023-2024 में उत्कृष्ट कार्यों व समग्र प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा बैस्ट चैप्टर अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। वहीं एमईएआई उदयपुर के सेवानिवृत्त प्रो. एवं डीन सीटीएई कॉलेज डॉ. एस.एस.राठौड़ को खनिज खनन उद्योग में महत्वपूर्ण, उल्लेखनीय और पर्याप्त…
Read More
error: Content is protected !!