उदयपुर. महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति तथा उदयपुर सरस डेयरी के संयुक्त तत्वाधान में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए “दूध का दूध पानी का पानी” अभियान के अंतर्गत निशुल्क दूध की जाँच शिविर का रविवार को समिति परिसर में आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने बताया कि 150 लोगों ने दूध की निशुल्क जांच कराई हैं। जांच कराने आए व्यक्ति को लेक्टोमीटर निशुल्क दिया गया।
150 लोगों ने कराई निशुल्क दूध जाँच
