उदयपुर 16 अक्टूबर। आयुर्वेद विभाग की ओर से 17 अक्टूबर को फतहसागर की पाल पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के मुख्य आतिथ्य में 11000 नीम गिलोय का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य ने बताया कि सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में गिलोय वितरण के साथ इसके उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही आयुर्वेद विभाग की विभिन्न गतिविधियों के तहत 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक क्रमशः नि:शुल्क वनोषधि वितरण एवं अस्थि घनत्व जांच, स्वर्ण प्राशन संस्कार, वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, स्वस्थ जीवन शैली जागरूकता, मौसमी बीमारी जन जागरूकता, नि:शुल्क डायबिटीज जांच, धन्वन्तरि महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
दिशा की बैठक स्थगित
उदयपुर 16 अक्टूबर। उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा की अध्यक्षता में सोमवार 17 अक्टूबर को प्रस्तावित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी जिला परिषद के सीईओ मयंक मनीष ने दी।
कार्तिक उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला 23 अक्टूबर तक
उदयपुर 16 अक्टूबर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा कार्तिक उद्योग एवं हस्तशिल्प मेला 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक ग्रामीण हॉट रेती स्टैंड के पास सब्सिडी सेन्टर पर आयोजित किया जा रहा हैं जिसमें बाड़मेर प्रिन्ट बेडशीट, कुशन कवर, मांगरोल ड्रेस मटेरियल, रेडीमेड वस्त्र, डोरिया की साड़ियां, सलवार सूट, आंवला उत्पाद, बन्धेज सहरिया, बुनकरों की बेडशीट, सोफा कवर,टीवी कवर,टेबल कवर, लकड़ी के खिलौने, आचार मुरब्बा, मसाले, ईमिटेशन ज्वेलरी, मेहंदी तथा राजस्थान हैंडलूम के वस्त्र, लेडीज गारमेन्ट, साड़ियां, मिट्टी के खिलौन आदि की स्टॉलो पर शिल्पियों / दस्तकारों द्वारा निर्मित उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध होगें।
यह मेला दिनांक 23 अक्टूबर तक आयोजित होगा। उदयपुर जिले में निर्मित ग्रामीण हाट का मुख्य उद्देश्य दस्तकार शिल्पकार को उनके उत्पाद का विक्रय करनें हेतु स्थान उपलब्ध कराना है ताकि दस्तकार शिल्पकारों को उनके उत्पाद का उपयुक्त मूल्य मिल सके।
यह मेला दिनांक 23 अक्टूबर तक आयोजित होगा। उदयपुर जिले में निर्मित ग्रामीण हाट का मुख्य उद्देश्य दस्तकार शिल्पकार को उनके उत्पाद का विक्रय करनें हेतु स्थान उपलब्ध कराना है ताकि दस्तकार शिल्पकारों को उनके उत्पाद का उपयुक्त मूल्य मिल सके।
