101 वां चिकित्सा सेवा परामर्श शिविर कल

उदयपुर। विज्ञान समिति परिसर में बिजय कुमार सुराणा स्मृति में प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को आयोजित किया जाता है। इस माह के तीसरे रविवार 20 अगस्त 2023 को 101वां चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा। जिसमें कई रोगों के वरिष्ठ, अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
इस शिविर में ईसीजी,यूरिक एसिड,टीएसएच,एचबीए1सी,ब्लड शुगर,हिमोग्लोबिन,सूरिन माइका्रे एलबिमिन जांचें निशुल्क की जायेगी। शिविर प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
विज्ञान समिति में प्रत्येक सप्ताह के दो दिन गुरुवार एवं शनिवार को सायं 5 से 6 बजे आरोग्य एक्यूप्रेशर उपचार प्रन्यास द्वारा नियमित निःशुल्क उपचार भी प्रदान किया जा रहा है। यह जानकारी शिविर संयोजक डॉ. बी एल चावत एवं निदेशक गणेश डागलिया ने प्रदान की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!