हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं लगाने पर होगा जुर्माना

एक अप्रैल 2019 से पूर्व के पंजीकृत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य नहीं तो कटेगा चालान

प्रतापगढ़ 30 अप्रैल। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से एक अप्रेल 2019 से पूर्व पंजीकृत सभी प्रकार के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य किया गया है। जिसकी अतिम तिथि 30 जून 2024 है।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि  30 जून के बाद वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं होने पर प्रथम बार 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा इसके पश्चात भी नहीं लगाने पर दुबारा 10 हजार का जुर्माना वसूल किया जायेगा। इसके अलावा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के बिना वाहनों का परिवहन कार्यालय में भी किसी भी प्रकार का कार्य संपादित नहीं किया जाएगा। नम्बर प्लेट के लिए ऑन लाईन आवेदन वेबसाईट  https://bookmyhsrp.com पर जाकर प्लेट के आवेदन के लिए वाहन का रजिस्ट्रेशन नबंरइंजन नंबरचैसिस नंबर डाल कर प्लेट लगवाने के लिए डीलर और डेट बुक कर सकते है।

अप्रेल 2019 से पहले उपलब्ध नंबर प्लेटों के साथ आसानी से छेड़छाड़ की जा सकती थी या उन्हे आसानी से हटाया भी जा सकता है। ऐसे में अपराध में संलिप्त वाहनों का ट्रेक करना पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा मुशकिल हो जाता है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने से वाहन चोरी एवं अन्य अपराधों में कमी आयेगी।

मनरेगा के समय में परिवर्तन
प्रतापगढ़ 30 अप्रैल।आयुक्तईजीएस ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जयपुर के निर्देशों की पालना में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत सम्पादित होने वाले कार्यों का समय गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रातः 6.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक (विश्राम काल रहित) निर्धारित किया जाता है।

जिला कार्यक्रम समन्वयक (ईजीएस) एवं जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया कि यह व्यवस्था एक मई से15 जुलाई 2024 तक के लिये प्रभावी रहेगी। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरान्त एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के बाद कार्यस्थल छोड़ सकता है।

मनरेगा योजना में एक मई को मजदूर दिवस पर अवकाश रहेगा
प्रतापगढ़ 30 अप्रैल।01 मई, 2024 को मजदूर दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत नियोजित होने वाले श्रमिकों का अवकाश रखा जाना है इसकी एवज में निकटतम / आगामी गुरुवार (दिनांक 02.05.2024) को कार्य दिवस रखे जाने के निर्देश जारी किये गये है।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक (ईजीएस) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारीजिला परिषद् प्रतापगढ़ परसा राम ने आदेश जारी कर बताया कि समस्त विकास अधिकारी सह कार्यक्रम अधिकारी ईजीएस ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करावें तथा आपके अधिनस्थ समस्त ग्राम पंचायतों को इस संबंध में आपके स्तर से पाबन्द करें।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!