उदयपुर, 11 नवंबर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डीडीआर. परियोजना पर स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी को संग्रहण करने व अभिलेखन करने के संबंध में क्षेत्रीय केंद्र उदयपुर के परामर्शक ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
शर्मा ने डीडीआर परियोजना के बारे में अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ें स्वतंत्रता सैनानियों से संबंधी कहानियां जो उनके व्यक्ति एवं व्यक्तित्व, घटना, छुपे हुआ खजाना जिसमें निर्मित व प्राकृतिक विरासत, जीवित परम्परा व कला आकृतियों पर आधारित होंगी, को संग्रहण कर संस्कृति मंत्रालय के आज़ादी के अमृत महोत्सव वेबसाइट पर स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान की जानकारी आमजन उपलब्ध कराना है। इसके लिए इस माह के अंत तक एक कार्यशाला का आयोजन किया जाकर विस्तृत प्रचार-प्रसार व कहानियों के लेखन के संबंध में रूपरेखा तैयार की गयी। शर्मा ने यह भी बताया की कहानी के लेखक का नाम भी वेबसाइट पर कहानी के साथ में उसके द्वारा जुटाये गए स्रोत के साथ उल्लेखित किया जायेगा। यदि यह कहानी नयी है व अभी तक अभिलेख के रूप में दर्ज नहीं हुई है तो मानदेय के रूप में भी भारत सरकार द्वारा राशि रुपए 2000 प्रति कहानी का सहयोग दिया जाएगा। यह कहानियाँ क्षेत्रीय केंद्र, उदयपुर के ईमेल आईडी पर आमंत्रित की जाएंगी। इस संबंध में संदर्भ व्यक्तियों से चर्चा कर उनसे भी सुझाव प्राप्त किये। बैठक में परामर्शक ओम प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार शर्मा, श्रीमति ज्योति मेहता, प्रताप सिंह चुंडावत, वीरपाल सिंह राणा, डॉ. महेंद्र भानावत, प्रो. ललित पांडे, मनीष शर्मा, विलास जानवे, डॉ. लईक हुसैन आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी को संग्रहण करने व अभिलेखन के संबंध में बैठक
