– भारतीय जैन संघटना उदयपुर का अयोजन
– सम्मेलन में बनी कई युवक-युवतियों की जोडिय़ा
उदयपुर, 02 अक्टूबर। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना उदयपुर की ओर से रविवार को सकल जैन समाज का विराट युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर के अलग-अलग क्षेत्र से 120 युवतियां एवं 135 युवकों ने अपने वैवाहिक जीवन को र्मूत रूप देने के लिए अभिभावकों के साथ आयोजन में हिस्सा लिया। भारतीय जैन संघटना के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षित युवक-युवतियों को अन्तराष्ट्रीय प्रशिक्षक इंदौर के अनिल रांका ने पांच-पांच युवक-युवतियों को क्रमश: बुलाकर प्रश्नोत्तर के साथ परिचय करवाया। इस कार्यक्रम में कई परिवारों को एक दूसरें को समझने का मौका मिला। सम्मेलन में गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महराष्ट्र, राजस्थान सहित देशभर से युवक-युवतियां सम्मिलित हुए। समारोह का आगाज नमस्कार महामंत्र और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत चेप्टर अध्यक्ष दिनेश कोठारी द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम को मनोज जैन, यशवंत कोठारी, पंकज हड़पावत, सुनील सुराणा, नयना सिसोदिया, रौनक मारवाड़ी, अविनाश चावत, वैभव भण्डारी ने संयोजिकीय नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। आभार चेप्टर महामंत्री रेनप्रकाश जैन द्वारा ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अभिषेक संचेती, श्याम नागौरी, अरूण मेहता, दीपक सिंघवी, दीपक बोल्या, भूपेन्द्र गजावत, विमल जैन, सुनील बडाला, अनिल सिंघवी, नितिन सेठ, अरूण रत्नावत, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, सोनल सिंघवी, सपना सेठ, निर्मला जैन, शिल्पा पामेचा, प्रियंका जैन, मीना कावडिय़ा, कमल चोरडिया सहित सैकड़ों युवक-युवतियाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
सकल जैन समाज के युवक युवति परिचय सम्मेलन सम्पन्न
