उदयपुर 8 सितम्बर। पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. भूपेन्द्र भारद्वाज ने संभाग के सभी संयुक्त निदेशकों को निर्देशित किया कि वे टीकाकरण कार्यक्रम को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि वे अपने जिले में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं, भामाशाहों एवं जनप्रतिनिधीयों से सम्पर्क कर इस रोग की रोकथाम में उनका सहयोग लें।
विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने जानकारी दी कि उदयपुर संभाग में अब तक 182870 पशुआंे में इस रोग के बचाव का टीका लगाया जा चुका है। विभाग द्वारा जिन क्षेत्रों में यह रोग नहीं है, वहां तेजी से टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उदयपुर जिले में अब तक 33255, चित्तौड़गढ़ जिले में 45087, डुंगरपुर जिले मंे 4900, बांसवाड़ा जिले में 50000, राजसमन्द जिले में 4762 तथा प्रतापगढ़ जिले में 44866 पशुओं को इस रोग से बचाव के टीके लगाए जा चुके हैं। अब तक उदयपुर संभाग में 12582 संक्रमित पशु उपचार पश्चात् स्वस्थ हो चुके हैं।
संभाग मे 1.82 लाख से भी अधिक पशुओं का हो चुका है टीकाकरण
