उदयपुर, 11 अक्टूबर। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला मंगलवार को उदयपुर के अल्प प्रवास पर रहे। डॉ. कल्ला नाथद्वारा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद आज सुबह उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर समाजसेवी भीम सिंह चुंडावत और अन्य जनप्रतिनिधियों ने डॉ. कल्ला का भव्य स्वागत किया। शिक्षा मंत्री ने चुंडावत व अन्य प्रबुद्ध जनों से एयरपोर्ट पर शिक्षा व संस्कृति विषयों पर स्थानीय प्रबुद्धजनों से चर्चा की और जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। एयरपोर्ट पर कुछ समय रूकने के बाद शिक्षा मंत्री ने जयपुर के लिए प्रस्थान किया।
शिक्षा मंत्री बी.डी.कल्ला का उदयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत
