शक्तावत की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

उदयपुर 09 नवम्बर। मेवाड़ के लोकप्रिय नेता एवं राजस्थान सरकार के पूर्व गृहमंत्री स्वर्गीय श्री गुलाबसिंह जी शक्तावत की पुण्यतिथि पर कांग्रेस मीडिया सेंटर “रक्षाबंधन धानमंडी” पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक तंबोली, गोपाल जाट, उमेश शर्मा, भगवान सोनी, राजेश जावरियाँ, ओम आगाल, नरेश साहू, डॉ संदीप गर्ग, पीराराम पटेल  सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राजस्थान सरकार के पूर्व गृहमंत्री स्वतंत्रता सेनानी  स्व. गुलाबसिंह शक्तावत की पुण्यतिथि पर अशोक नगर स्थित समाधि स्थल पर प्रातः 9 बजे से 10:00 बजे तक श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम रखा गया। जिसमें उनके परिवारजन सहित देहात और शहर के कांग्रेसजनों ने समाधि पर लगी उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुष्पांजलि कार्यक्रम के अवसर पर शक्तावत परिवार के देवेंद्र सिंह शक्तावत, पौत्र हर्षव्रत सिंह सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, शहर कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ, प्रदेश प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, जगदीश राज श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, त्रिलोक पुरबिया, ख्यालीलाल सुहालका, जीत सिंह चुंडावत, नवल सिंह चुंडावत, प्रो. दरियाव सिंह चुंडावत, गोपाल कृष्ण शर्मा, सुरेश श्रीमाली, भीम सिंह चुंडावत, गोपाल सिंह चौहान, दीपक सुखाड़िया, सीमा पंचोली, मधु सालवी, हिना खान, महेश त्रिपाठी, दिलीप सिंह चुंडावत, मनोनित पार्षद विनोद जैन, संजय मंदवानी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!