वृक्षम अमृतम का सघन वृक्षारोपण अभियान जारी

जन्मदिवस पर केट काटने की बजाय पेड लगाएं-गोपेश
उदयपुर, 15 सितंबर। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिब; वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान द्वारा  फाइव रोज गार्डन मे लगाकर सघन वृक्षारोपण उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा के आतिथ्य में किया गया।, इनमे छायादार नीम, बॉटल पाम, बॉटल ब्रश, आशापाल ओर फलदार पेड़ लगाये गए। इस अवसर पर  वृक्षम अमृतम के संरक्षक मनोहर लाल व्यास, कृष्णकांत पानेरी, अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारिख, मुद्रीका जोशी, कोषाध्यक्ष सुनीता चोरडिया, सचिव यशवंत त्रिवेदी, सह सचिव निलेश पालीवाल वरिष्ठ सदस्य रमेश चोरडिया, ओम प्रकाश, लवीश चपलोत, महेश उपाध्याय, महिपाल सिंह, रमेश शर्मा, शिव शंकर पालीवाल, हर्षित शर्मा,कमला शर्मा, प्रभा बेन, प्रेमलता व्यास, शकुंतला पानेरी, निर्मला त्रिवेदी, प्रभा श्रीमाली, रचना व्यास ओर सीमा शर्मा आदि ने भागीदारी निभाई। अध्यक्ष गोपेश शर्मा  ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर अगले 3 साल तक केक काटने की जगह यदि एक पेड़ लगाए तो पूरा मादड़ी क्षेत्र तीन वर्ष मे हरा भरा हो जायेगा। इस कार्यक्रम में व्यापार मण्डल संरक्षक दयाल सिंह चुण्डावत, अध्यक्ष नरपत सिंह राणावत, समाजसेवी उदयलाल सुथार, पार्षद पूनम सिंह रावत, मनोनीत पार्षद संजय सुथार, रतन सिंह, चतर सिंह, रघुनाथ सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!