वि़द्यार्थियों के लिए मॉटिवेशनल टॉक, कॅरियर निर्माण के लिए किया प्रेरित

उदयपुर, 20 सितंबर। शहर के विद्याभवन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में मंगलवार को विद्याभवन तथा तालीम तरबियत फाउण्डेशन की ओर से विद्यार्थियों के लिए मॉटिवेशन टॉक का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को कॅरियर निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य वक्ता रिटायर्ड आईएएस अनुराग प्रियदर्शिनी में विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज सेवा की तैयारी के टिप्स दिए और कहा कि वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मेहनत का कोई अन्य विकल्प नहीं है। उन्होंने एक समर्पित लक्ष्य के साथ विद्यार्थियों को जुटकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा पैटर्न व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व अन्य उपयोगी बिन्दुओं की जानकारी के साथ विद्यार्थियों को अभी से अपने कैरियर निर्माण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम समन्वयक जाहिद मंूसरी ने इस मॉटिवेशन टॉक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मुस्लिम विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सेवा तालीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विद्याभवन संस्थान के मोहम्मद सिकंदर शेख, मोहम्मद आसिफ व नीलोफर मुनिर और संस्थान के अन्य कार्मिक मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!