प्रतीक जैन
खेरवाड़ा,विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रोके जा सकने वाली मातृ एवं नवजात मृत्यु को समाप्त करने तथा महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए इस वर्ष स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य को थीम घोषित किया है। बीसीएमओ डॉ अरुण मीणा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस लोगों की सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। उन्होंने कहा इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य पर आधारित है। इस साल की थीम है हेल्दी बिगिनिंग्स, होपफुल फ्यूचर्स। इसका उद्देश्य लोगों को सेहत से जुड़ी अहम बातों पर जागरूक करना होता है। यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की याद में मनाया जाता है जो 1948 में स्थापित हुआ था। डॉ मीणा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए बेहतर जीवनशैली को अपनाने के लिए अपील करते हुए प्रेरित किया।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूक रहने की अपील
