जयपुर 13 सितंबर। राज्य आयुक्त, न्यायालय, विशेष योग्यजन, उमाशंकर शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा विशेष योग्यजन को राहत प्रदान करने की दृष्टि से आयोजित किए जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से ‘विशेष योग्यजन राज्य आयुक्त आपके द्वार – मिशन तहसील 392’ के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में शर्मा ने बताया कि आगामी 27 सितम्बर, 2022 से प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से ‘‘विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार – मिशन तहसील 392‘‘ का आयोजन किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में मौके पर विशेष योग्यजन की समस्याओं के निराकरण करने, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करने के साथ-साथ विशेष योग्यजन को राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक विशेष योग्यजन राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके इसके लिए इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। इसलिए इस कार्यक्रम का सोशल मीडिया प्लेटफोर्मस्, प्रेस नोट एवं वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
बैठक में श्रीमती सावित्री शर्मा, उपायुक्त, विशेष योग्यजन, श्रीमती अलका सक्सेना, अतिरिक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे
