वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषयक महत्त्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को

बजट में समावेश होने वाले बिन्दुओं पर होगी चर्चा
उदयपुर, 12 अक्टूबर। आगामी बजट में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा के लिए प्रमुख शासन सचिव के निर्देशानुसार ‘स्टेकहोल्डर्स की संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 14 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे उदयपुर के रानी रोड़ स्थित हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में होगा।
मुख्य वन संरक्षक आर.के. जैन ने बताया कि बैठक मेें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति मंे वन विभाग के अतिरिक्त पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में पर्यावरण के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से संबंधित विभिन्न समस्याओं तथा उसके समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे जिसे आगामी बजट में समावेशित किया जा सके। जैन ने बताया कि इस बैठक में कोई भी वन एवं पर्यावरण प्रेमी हिस्सा लेकर अपने सुझाव दे सकता है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!