राज्य सरकार के सफलतम 2 वर्ष पर आगामी युवा सम्मेलन को लेकर युवा मोर्चा की बैठक

उदयपुर। राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा उदयपुर शहर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने किया। बैठक में कल दिनांक 15 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम तथा आगामी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं सभी मंडल अध्यक्षों के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई तथा अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में किए गए जनहितकारी कार्यों को युवाओं तक पहुंचाना युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सनी पोखरना महामंत्री हिमांशु बागड़ी युवा सम्मेलन जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह पंवार मंडल अध्यक्ष मनोज साहू योगेश पालीवाल लोकेश पालीवाल इंद्रजीत सिंह जितेंद्र गुर्जर गौरव अग्रवाल संदीप सोनी प्रमोद सिंह राव सहित युवा मोर्चा मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!