योग के साथ योग चिकित्सा की तरफ बढ़ रहा रुझान 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 15 जून। भारतीय संस्कृति अभ्युत्थान न्यास, आरोग्य भारती एवं एनएमओ द्वारा “अरोग्यम” योग प्रशिक्षण एवं योग चिकित्सा शिविर सेक्टर 4 स्थित विद्यानिकेतन में आयोजन किया जा रहा है। शिविर के प्रथम सत्र में योग प्रशिक्षण, द्वितीय सत्र में योग द्वारा चिकित्सा सत्र एवं तृतीय सत्र में योग निद्रा का अभ्यास करवाया जा रहा है। न्यास के सचिव पंकज पालीवाल ने बताया की प्रथम सत्र में पुरुष एवं महिला मिलाकर कुल 50 संख्या है जो योग का प्रशिक्षण ले रहे है, इसी तरह अभी तक कुल 60 लोगों ने योग एवं मुद्रा द्वारा चिकित्सा ली है एवं तृतीय सत्र में कुल 35 लोग योग निद्रा का अभ्यास कर रहे है।  
योग शिक्षक श्रीवर्द्धन ने बताया की योग में असाध्य बीमारियों को जड़ से नष्ट करने की शक्ति है, अभी तक विभिन्न बीमारियों हृदय रोग, ब्लॉकेज, मधुमेह, माहवारी, थायराइड, अस्थमा, स्पोंडलाइटिस, स्लिप डिस्क, कमर दर्द, उच्च एवं निम्न रक्तचाप आदि को योग व मुद्रा योग के माध्यम से उपचार हेतु चिकित्सा की गयी है। 
अजमेर से आये योग शिक्षक हरिसिंह ने बताया की आजकल हर वर्ग में मोबाइल का बढ़ता उपयोग एवं बच्चों में पढाई एवं युवाओं में कार्य को लेकर तनाव, अवसाद बढ़ रहा है जिसका एक मात्र रामबाण उपचार नियमित योग, मुद्रा एवं योग निद्रा है। 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!