उदयपुर, 12 अक्टूबर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डाक विभाग के उदयपुर मण्डल की ओर से आयोजित डाक सप्ताह अंतर्गत बुधवार को मेल्स व पार्सल डे का आयोजन प्रवर अधीक्षक डाकघर किशोर कुमार बुनकर की अध्यक्षता मे हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष डॉ दुलाराम सहारण थे।
इस अवसर पर सभी बल्क कस्टमर को डाक विभाग की नई सेवाओं से अवगत करवाते हुए सेवाओं मे और बेहतरी के लिए उनके मूल्यवान सुझाव पर चर्चा की गई एवं डाकघर निर्यात केंद्र एवं पार्सल पैकिंग सुविधा हेतु बिजनेस पोस्ट सेंटर के अलावा मुख्य डाकघर उदयपुर, शास्त्री सर्कल एवं हिरण मगरी उपडाकघर मे भी जल्दी से जल्दी यह सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संचालन मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव उमेश निमावत ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी पंकज मांडावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी व डाक विभाग कार्मिक उपस्थित रहे।
मेल्स व पार्सल डे का आयोजन
