महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचानें एमबी हॉस्पीटल में 6 करोड़ की मशीन भेंट करेगा रोटरी क्लब मेवाड़

रोटरी क्लब मेवाड़ का पदस्थापना समारोह आयोजित
उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ के संरक्षक हंसराज चौधरी ने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान जनहित से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट करेगा। जिसमें एक प्रोजेक्ट एमबी हॉस्पीटल में सर्वाईकल कैंसर से जूझ रही महिलाओं को उपचार के लिये 6 करोड़ की लागत की मशीन एवं बर्ड पार्क में घायल पक्षियों के ईलाज के लिये क्लिनिक खोलेगा ताकि उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध हो सकें।
वे आज स्पेक्ट्र रिसोर्ट एण्ड स्पा में आयोजित क्लब के वर्ष 2024-25 के पदस्थापना समारोह में क्लब की 23 वर्षो सेवा यात्रा के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत 23 वर्षो के दौरान क्लब द्वारा किये गये सेवा कार्यो ने नये आयाम स्थापित किये है।
समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के पूर्व निदेशक एवं टीआरएफ वर्ष 2022-26 के ट्रस्टी डॉ.भरत पण्ड्या ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. स्नेहदीप भाणावत एवं सचिव सुनीत ओरड़िया को शपथ दिलाते हुए कहा कि क्लब द्वारा इस वर्ष किये जाने वाले दोनो बड़े प्रोजेक्ट के लिये ग्लोबल ग्रान्ट प्राप्त करने हेतु प्रोपर तरीके से रोटरी फाउण्डेशन में आवेदन करें। इसके पश्चात उस ग्रान्ट को दिलवानंे का वे हरसंभव प्रयास करेंगंे। निश्चित रूप से ऐसे पुनीत कार्य कें लिये वे हर संभव प्रयास करेंगे। जो व्यक्ति या संगठन अपने लिये नहीं वरन् दूसरों के लिये कार्य करें, वह महान होता है। हर पल कुछ नया और कुछ अच्छा करने का प्रयास करना चाहिये।
इस अवसर पर डॉ. स्नेहदीप भाणावत ने कहा कि क्लब उपरोक्त दो प्रोजेक्ट के अतिरिक्त इस वर्ष बालिका शिक्षा,स्वास्थ्य, पर्यावरण,वोकेशनल सर्विस के प्रोजेक्ट करेगा।
पूव्र प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों संरक्षक हंसराज चौधरी,महेन्द्रपाल सिंह छाबड़ा,योगेश पगारिया, मुकेश गुरानी,मनीष गन्ना,राजीव पोरवाल,राहुल हरण,पंकज भाणावत,दीपेश कोठारी,संदीप सिंघटवड़िया,डॉ. लोकेश जैन,नरेश त्रिवेदी,पार्थ कर्णावट,डॉ. अरूण बापना,चन्द्रपकाश जैन,डॉ.प्रशान्त माहेश्वरी,मुकेश महात्मा,मुकेश शर्मा,सुरेश जैन,पंवन कोठारी,दिनमय चौधरी को शपथ दिला दायित्व ग्रहण कराया।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि रोटरी जोन-4 के कोर्डिनेटर एवं पूर्व प्रान्तपाल राजेश अग्रवाल ने क्लब में शामिल हुए 11 नये दम्पत्ति सदस्यों कों शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि रोटरी के मॉडल को समझ कर सेवा कर्य करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्हेांने क्लब अध्यक्ष को अवार्ड्स के पीछे नहीं भागने की सलाह देते हुए कहा कि आपके सेवा कार्यो में दम होगा तो अवार्ड्स आपके पीछे भागेंगे। इस मौके पर उन्होंने नवगठित इन्टरेक्ट क्लब यूनिवर्सल के पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। कार्यक्रम का संचालन योगेश पगारिया एवं मानिका ने किया। अंत में सचिव सुनीत ओरड़िया ने आभार ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!