महालक्ष्मी की जन आशीर्वाद रथ यात्रा के लिए जगह जगह पर स्वगात अभिनन्दन

सर्व समाजो द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार लगाए और सामाजिक स्तर पर स्वागत किया

डूँगरपुर। राजस्थान भ्रमण हेतु निकली महालक्ष्मी जी की जन आशीर्वाद यात्रा आज डूँगरपुर पहुची। यात्रा गत 25 अगस्त से राज्य भर के भ्रमण पर निकली है। यात्रा का डूँगरपुर के सर्व समाज के व संघठनो ने जगह जगह 35 स्वागत द्वार लगाकर मातारानी का पुष्प वर्षा कर स्वागत कर, पूजा अर्चना व आरती की।
प्रात:09बजे होटल साईं पैलेस में के के गुप्ता के नेतृत्व में अग्रवाल समाज ने मातारानी की पूजा अर्चना कर आरती प्रसाद किया।तदुपरान्त महालक्ष्मी जी की जन आशीर्वाद यात्रा होटल साई पैलेस से निकली जिसमे अग्रवाल समाज के महिला पुरुषों ने केसरिया साफा धारण किया रथ यात्रा के साथ डूँगरपुर के सर्व समाज के सेकड़ो समाजजन  दुपहिया वाहन पर निकले।रथ यात्रा होटेल साई पैलेस,कुशाल मंगरी,इंद्रास्ट्रीज एरिया,नया बस स्टैंड,शास्त्री मार्ग,पुराना बस टेण्ड,तहसील चौराया,कलेक्ट्री,गांधी आश्रम एवम हॉस्पिटल मोड़ होते हुए खेरवाड़ा को प्रस्थान हुई।
रथ यात्रा का कुशालमग्री पर गेबिलाल कलाल के सानिध्य में कलाल समाज, नया बस स्टैंड पर गिरीश पानेरी, दिनेश चंद्र श्रीमाल व हीरालाल पटेल के सानिध्य में भारत विकास परिषद, रेडीमेट होजरी व्यवसायी, शास्त्री कॉलोनी पर सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में चौबीसा समाज, सतीश शाह व केतन शाह के सानिध्य मे पंच खडायता समाज, रमेश वरियानी के नेतृत्व में शंहशाह ट्रेडर्स,महेश त्रिवेदी के सानिध्य में त्रिवेदी समाज, गटुनाथ रावल के सानिध्य में जोगी रावल समाज,श्री चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर समिति ,श्वेताम्बर जैन समाज के प.पू.वीमल गच्छाधिपति आचार्यदेव श्री प्रद्युम्नविमल सूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में श्री जैन श्वेताम्बर विशा पोरवाड़ संघ द्वारा अग्रवाल समाज की “आद्य महालक्ष्मी” जन आशीर्वाद रथ यात्रा  का  स्वागत पूजन किया गया,श्री जैन नवयुवक मंडल, रामबोला मठ पर नगिनलाल जैन के सानिध्य में वैश्य महासम्मेलन, पुराना बस स्टैंड पर राय सिंह, देवेन्द्र सिंह एवम भोपाल सिंह के सानिध्य में वागड़ क्षत्रिय महासम्मेलन, उपेन्द्र पण्ड्या के सानिध्य में श्री गोड प्रवालिया समाज, तहसील चोराये पर विमल सोनी के सानिध्य में क्षत्रिय मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, प्रवीण श्रीमाल व बदामीलाल वखारिया के सानिध्य में न्यू मार्केट,मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज, लक्ष्मण ग्राउंड के पास सोमपुरा समाज,नागेन्द्र कोलोनी के बाहर मुकेश व भुपेन्द्र श्रीमाल के नेतृत्व में श्री श्रीमाल समाज, हसमुखलाल जैन के सानिध्य में गल्ला किराणा एसोशिएसन,नेहरू गार्डन के पास विवेक,दिलीप व चिरंदीप कंसारा के सानिध्य में पंच कंसारा समाज, विमल कुमार , हिमांशु भावसार के सानिध्य में क्षत्रिय भावसार समाज, सोमकमला के पास लक्ष्मीशंकर श्रीमाली के नेतृत्व में श्रीमाली ब्राह्मण समाज,अग्रवाल समाज महिला मंडल, कलेक्ट्री के पास अशोक कालरा के नेतृत्व में पूज्य सिंधी समाज,जितेंद्र सिंह पीठ के सानिध्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच,गांधी आश्रम पर महामन्त्री प्रभुलाल पटेल के नेतृत्व में चेंबर ऑफ कॉमर्स, नीतित टेन्ट हाउस,सेंट्रल बैंक के पास प्रवीण श्रीमाल, बाबूलाल श्रीमाल के सानिध्य में जडिय़ा श्रीमाल समाज, दोषी मोटर के पास महावीर इंटरनॅशनल द्वारा “जन आशीर्वाद” रथ यात्रा” का भव्य स्वागत किया।
रथ यात्रा की व्यवस्था एवम  संचालन के के गुप्ता के सानिध्य में ओमप्रकाश मित्तल,सनातन धर्म समिति के सुरेन्द्र शर्मा,मुकेश श्रीमाल,मदन अग्रवाल,विनायक अग्रवाल,मोहन अग्रवाल,दिलीप अग्रवाल,रूपेश मित्तल,श्रवण शर्मा,पंकज नवकार ,दिनेश पँचाल,देवेंद्र पँचाल ने किया।
रथ यात्रा के साथ चलने वाले यात्रियों को होटल साईं पैलेस में के के गुप्ता द्वारा अल्पाहार दिया,फ़ूड प्लाजा के केतन शाह द्वारा लड्डू,बिसलेरी पानी व आइस क्रीम,श्वेताम्बर जैन के अध्यक्ष हेमेंद्र मेहता समाज द्वारा ठंडा नीबू ज्यूस ,श्री जैन नवयुवक मण्डल द्वारा शीतल पानी,स्वर्णकार समाज द्वारा ठंडा पानी एवम चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा फ्रूटी का वितरण किया। अंत मे हॉस्पिटल चोराये पर पूर्व सभापति के के गुप्ता ने सफल रथ यात्रा हेतु एवम रथ यात्रा में समस्त समाजो व संघठनो को आभार प्रस्तुत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!