लम्पी डिजीज में बचाव व सुरक्षा के लिए अनुकरणीय पहल
उदयपुर, 02 सितंबर। उदयपुर जिले में पशुधन को लम्पी रोग से बचाने के लिए हर वर्ग अपनी भूमिका अदा कर रहा है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रयासों से समाजसेवी व उद्योगपति भी पूर्ण सहयोग दे रहे है। इसी कड़ी में उदयपुर की मंगलम एजुकेशन सोसायटी (डीपीएस) के अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल ने जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की उपस्थिति में राजस्थान पशु चिकित्सक संघ को 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चैक प्रदान किया।इस अवसर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सूर्य प्रकाश त्रिवेदी, उपनिदेशक डॉ. शक्ति सिंह व पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष दिनेश सारड़ा उपस्थित रहे।
मंगलम एजुकेशन सोसायटी ने दी 10 लाख रुपये की सहायता
