उदयपुर, 23 सितंबर। भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा भुवाणा स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव नागोरी स्कूल में वित्तीय साक्षरता विषयक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आरबीआई के द्वारा रोल प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों को बचत खाता खुलवाने, डिजिटल भुगतान करने एवं लुभावनी योजनाओं से सावधान रहने तथा अपने एटीएम की जानकारी साझा नहीं करने तथा जन धन खाते के फायदे आदि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई और उनको यह संदेश अपने माता पिता व घर के अन्य सदस्यों को भी देने के लिए कहा गया।
आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक धर्मेन्द्र कच्छावा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को बचत खाता एवं डिजिटल भुगतान के बारे में जानकारी दीं गई। शिविर में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक शशि कमल शर्मा ने भी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी।
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर वित्तीय साक्षरता फेलेयर अप कार्यक्रम का आयोजन
