भाजपा राज में प्रदेश फिर आगे बढ़ रहा है : खराड़ी 

खेरवाड़ा ,राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस राज में राजस्थान पीछड गया था लेकिन जैसे ही भाजपा सरकार आई राजस्थान को एक नई दिशा मिली है। धरातल पर काम हो रहा है, गरीब कल्याण की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया है ।मंत्री खराड़ी ने उक्त विचार बांसवाड़ा से कोटडा जाते खेरवाड़ा डाक बंगले में भाजपा पदाधिकारीयों के समक्ष व्यक्त किए। खराड़ी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य गांव, गरीब ,आदिवासी, किसान , पिछड़ा वर्ग सहित समस्त वर्गों का सर्वांगीण उत्थान एवं विकास करना है तथा इस हेतु प्रदेश सरकार जुटी हुई है। खराड़ी ने भाजपा पदाधिकारीयों से आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान भी किया।
           इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ,मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल ,उपसरपंच संजय त्रिवेदी ,सामाजिक कार्यकर्ता भीमराज अहारी, जयंतीलाल भगोरा सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। आभार मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने ज्ञापित किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!