उदयपुर 16 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु राज्य स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। इसमें डॉ चंद्रभान को उपाध्यक्ष के साथ-साथ बीसूका से संबंधित 10 विभागों के मंत्रियों, मुख्य सचिव एवं उदयपुर संभाग से पूर्व जिला उप प्रमुख लक्ष्मीनारायण पण्ड्या को सदस्य बनाया गया है।
पण्ड्या ने बताया कि यह राज्य स्तरीय समिति स्वायत्त शासन विभाग, वन विभाग, चिकित्सा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास, पीडबल्यूडी, सोशल जस्टिस तथा ऊर्जा विभाग से संबंधित निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में उपयोगी सुझाव एवं निर्देश प्रदान करेगी।
बीसूका की राज्य स्तरीय समिति में संभाग से लक्ष्मीनारायण पण्ड्या को बनाया सदस्य
