फिजियोथैरेपी की छठी दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेस का शुभारंभ आज

उदयपुर। जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) कलेज आफ फिजियोथैरेपी, डबोक में दिनांक 20 व 21 अक्टूबर 2024 को स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साईसेंज  में दो दिवसीय ’’एम्पावरिंग वुमन हेल्थ थ्रू द एक्सीलेंस ऑफ फिजियोथैरेपी” विषय पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ होगा।
 आयोजक सचिव प्राचार्य डॉ शैलेंद्र मेहता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के साथ दो पोस्ट कान्फ्रेंस वर्कशॉप का भी आयोजन 22 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा जिसमें इटली के डाॅ. डियागो केन्टोर  स्पाईन एण्ड पेरिफिरल जोईन्ट मेनिपुलेान पर तथा डाॅ. हार्दिक पटेल प्रोप्रियो सेप्टिव न्यूरोमस्कूलर फेसिलिटेान विाय पर प्रतिभागियों को क्लीनिकल ट्रेनिंग देगे। उक्त अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में तुकीर्, इटली, मलेशिया, सऊदी अरेबिया व भारत आदि देशों के विशेषज्ञ प्रतिभागियों को स्पाइनल मैन्युअल थेरेपी, पिलेटिस, एक्सरसाइज ट्रेंनिंग इंटरवेानल पेन मैनेजमेंट इत्यादि विषयों पर प्रतिभागियों को ट्रेनिंग देंगे।
उन्होंने बताया कि  कन्फ्रेंस में अभी तक लगभग 600 प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है । संगोठी में स्नातक व अधि स्तानक वर्ग में लगभग 100 राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पत्रों का वाचन व 50 से अधिक पोस्टर का प्रदर्शन किया जाएगा।
 डॉ मेहता ने बताया कि संगोष्ठी का शुभारंभ 20 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10ः00 बजे मुख्य अतिथि एमपीयुएटी कुलपति प्रो अजीत कुमार कर्नाटक, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति कर्नल प्रो एस एस सारंगदेवोत, विशिष्ठ अतिथि डाॅ. अजीत सहारण, प्राचार्य नीम्स काॅलेज  जयपुर, डाॅ. अंजन देसाई प्राचार्य, एस.पी.बी. फिजियोथैरेपी काॅलेज सूरत, एलेन टेन फाउंडर, डायरेक्टर ए.ओं. लव पिलाटस स्टूडियो, मलेािया आदि द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगोठी का समापन दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को सांय 4ः00 बजे मुख्य अतिथि श्रीमान् भगवती प्रकाश शर्मा अध्यक्ष पेसिफिक विश्वविद्यालय उदयपुर एवं मेम्बर ऑफ हाईपावर कमेटी आफ़ मिनिस्ट्री आफ एज्यूकेशन व जराना राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति कर्नल प्रो एस एस सारंगदेवोत, विशिष्ठ अतिथि डाॅ. भास्कर रेड्डी सीनियर स्पेालिस्ट फिजियोथैरेपीट फाॅर मिनिस्ट्री आफ हेल्थ सऊदी अरबिया, डाॅ. एस.एस. सुब्रमण्यम डीन श्री बालाजी काॅलेज आफ फिजियोथैरेपी चेन्नई, डाॅ. हार्दिक पटेल आदि द्वारा स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज सभागार में किया जायेगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!